तनवीर
हरिद्वार, 6 फरवरी। इएमए देहरादून के चिकित्सकांे की प्रदेश कार्यालय शिमला बाईपास मेहूवाला माफी देहरादून में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए डा.सीपी रतूड़ी जिलाध्यक्ष, डा.एमएस कश्यप उपाध्यक्ष, डा.आदर्श शर्मा महामंत्री, डा.कैलाश बडथवाल कोषाध्यक्ष, डा.अब्दुल गफफुर सचिव, डा.कमलेश खंडूड़ी को जनपद प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डा.मुकेश चौहान ने नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आगामी 12 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।
शपथ ग्रहण समारोह में इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान मुख्य अथिती तथा राष्ट्रीय महासचिव डा.एनएस टाकुली विशिष्ट अतिथी होंगे। बैठक में डा.डीसी चमोला, डा.एसके द्विवेदी, डा.वीके सैनी, डा.श्रृवण कुमार, डा.नेपाल सिंह, डा.अनिल भारद्वाज, डा.बिवस अधिकारी, डा.रामकुमार, शाहिद खान, डा.ज्ञानेशवर शर्मा, डा.मनवर जहां, डा.अर्चना शर्मा, डा.एनएस नेगी, डा.डीसी आर्य, डा.सुल्तान फ़ैज़, डा.आईएच अंसारी, डा.नीरज शर्मा आदि चिकित्सक मौजूद रहे।


