कॉपर वायर चोरी कर रहे आरोपी को सीआईएसएफ कर्मियों ने दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 6 फरवरी। सीआईएसफ परिसर से कॉपर वायर चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख के कॉपर वायर के 14 रोल बरामद हुए हैं। बृहष्पतिवार को सीआईएसएफ के निरीक्षक दयाल सिंह, एसआई सचिन कुमार व कांस्टेबल पीके अग्निहोत्री ने भेल में सीआईएसएफ के कैम्पस टॉवर-4 के पास कॉपर वायर चोरी कर रहे एक संदिग्ध को पकड़ लिया।

सीआईएसएफ व भेलकर्मियों ने पकड़े गए संदिग्ध को चोरी किए गए कॉपर वायर के साथ रानीपुर कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। भेल के वरिष्ठ अभियंता मानव संसाधन (सामान्य प्रशासन) मनीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक पुत्र विपिन निवासी ग्राम फरीदपुर मान थाना कोतवाली बिजनौर उ.प्र. हाल निवासी सलेमपुर महदूद कोतवाली रानीपुर के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।