10 व 11 फरवरी को आयोजित होगी जनपद स्तरीय अंडर-19 व अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Haridwar News Sports
Spread the love


हरिद्वार, 6 फरवरी। जनपद स्तरीय अंडर-19 व अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 फरवरी को योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ के साथ-साथ लंबी कूद, गोला फेंक एवं चक्का फेंक की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 11 फरवरी को अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के अंतर्गत 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच), बैक थ्रो शॉटपुट एवं जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) की खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र अथवा संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनाफाइड प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों, खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *