विडियो:-जगजीतपुर क्षेत्र में आबादी में आए हाथी ने जमकर मचाया उत्पात

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 23 मार्च। जंगली जानवरों को आबादी में आने का सिलसिला लगातार चल रहा है। रविवार की रात जंगल से निकलकर जगजीतपुर में फुटबॉल ग्राउंड के पास आबादी क्षेत्र में आए एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। कालोनी में घूमते हाथी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कालोनी में हाथी को घूमता देख लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने जंगली हाथी को खदेड़ना शुरू किया। वन कर्मियों की टीम को देखकर हाथी खेतों की ओर दौड़ पड़ा और एक खेत में लगी तारबाड़ को तोड़कर खेत में घुस गया।

काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को वापस जंगल की और खदेड़ा। फुटबॉल ग्राउंड निवासी सचिन अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में हाथी लगातार आ रहे हैं। जिससे खतरा बना हुआ है। वन विभाग को हाथीयों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। गौरतलब है कि जगजीतपुर क्षेत्र में हाथीयों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *