इएमए के प्रतिनिधिमंडल ने दी आयुष मंत्री मदन कौशिक को शुभकामनाएं

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 24 मार्च। इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त आयुष मंत्री मदन कौशिक पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा.केपीएस चौहान ने राजस्थान की तर्ज पर उत्तराखंड में भी जिला चिकित्सालयों में आयुष के अंतर्गत समाहित इलेक्ट्रोहोम्योपैथी विभाग स्थापित करने की मांग की और कहा कि मदन कौशिक के आयुष मंत्री बनने से प्रदेश में आयुष चिकित्सका को बढ़ावा मिलेगा

डा.चौहान ने आयुष मंत्री मदन कौशिक को देहरादून में आयोजित किये जा रहे इएमए इंडिया के 38वंे स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अथिती के रुप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। प्रतिनिधिमंडल मे इएमए के प्रदेश महामंत्री डा.एमटी अंसारी, जिला सचिव हरिद्वार डा.अशोक कुमार, डा.हीना कुशवाहा, डा.लक्ष्मी कुशवाहा आदि शामिल रहे।