सभी के लिए प्रेरणादायी है भगवान श्रीराम का जीवन-मदन कौशिक
हरिद्वार, 26 मार्च। श्री राम लीला कमेटी हरिद्वार द्वारा रामलीला भवन में धूमधाम तथा हर्षाेल्लास के साथ रामनवमी का महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि धर्म एवं सत्य की रक्षा के लिए राजसुख और परिवार का सुख त्यागने वाले भगवान श्रीराम का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके आदर्शो का अनुसरण कर जीवन सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी भगवान श्रीराम जीवन से प्ररेणा लेकर आदर्श समाज बनाने में सहयोग करे।
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि भगवान राम के बताए मार्ग का अनुसरण करने से ही दुनिया में शांति एवं सद्भाव का वातावरण बनेगा। श्रीरामलीला सम्पति कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल ने कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति एवं अस्मिता के प्रतीक है। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक मनोज शर्मा एंड पार्टी ने श्रीराम कीर्तन गाकर समस्त राम भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन डा.संदीप कपूर ने किया। इस दौरान रामलीला संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष सुनील भसीन, महाराज कृष्ण सेठ, भगवत शर्मा मुन्ना, कन्हैया खेवड़िया, विनय सिंघल, रविंद्र अग्रवाल, महेश गौड़, मनोज बेदी, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, सुरेंद्र अरोड़ा, पवन शर्मा, ऋषभ मल्होत्रा, गोपाल छिब्बर, रमन शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


