नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 14 अगस्त। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपित अभिजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई सुनील रमोला व कांस्टेबल विक्रम शामिल रहे।

Leave a Reply