विडियो:-स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को तोहफा कई आकर्षक और किफायती प्लान पेश किए

Haridwar News
Spread the love


एक रूपए में दिया जा रहा फोर जी सिम
हरिद्वार, 14 अगस्त। उपभोक्ताओं को स्वतंत्रता दिवस को तोहफा देते हुए बीएसएनएल ने कई किफायती और आकर्षक प्लान पेश किए हैं। बीएसएनएल हरिद्वार के प्रधान महाप्रबंधक रमेशचंद ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार धार्मिक, पर्यटन एवं औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद है। ऐसे में हरिद्वार के प्रत्येक नागरिक, ग्रामीण क्षेत्र, व्यवसायियों एवं सरकारी संस्थाओं को विश्वसनीय और किफायती डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध करना बीएसएनएल की प्राथमिकता है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए मजबूत नेटवर्क, बेहतर सेवा और डिजिटल रूप से सशक्त कई आकर्षक और किफायती प्लान लागू किए गए हैं। जिनमें 1111 रूपए में आकर्षक और हाईस्पीड ब्राडबैंड एफटीटीएच सेवा, दूरस्थ एवं कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में कनेक्टिवटी उपलब्ध कराने के लिए सेटेलाइट फोन सेवा, उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार ओटीटी सेवाओं का चयन करने की सुविधा के साथ बिल्ड योर ऑवन ओटीटी, बीएसएनएल सेल्फ केयर एप, जिसमें मनोरंजन के साथ डिजिटल कंटेंट की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्र के लिए खास 259 रूपए में 199 रूपए एड ऑन के साथ प्रमोशनल प्लान पेश किया गया है। इसके लिए अलावा नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए मात्र एक रूपए में फोर जी सिम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4जी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नए 4जी बीटीएस साइट ऑन-एयर की जा रही हैं। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कवरेज बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

शहरी, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में फाइबर नेटवर्क बिछाकर हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जा रहा है। हरिद्वार में लगभग 9700 एफटीटीएफ ग्राहक हाई स्पीड सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने ग्राहकों से बीएसएनएल की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। प्रैसवार्ता में उप महाप्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता, मुख्य लेखाधिकारी संतोष कुमार, सहायक महाप्रबंधक जयप्रकाश, रविन्द्र सागर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply