दौ सौ ग्राम चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 जनवरी। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को चरस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। चरस की तस्करी में प्रयुक्त की जा रही बाईक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी मोहल्ला कैथवाडा अंबेडकर नगर चौक कोतवाली ज्वालापुर व मिंटू पुत्र शंकरलाल निवासी मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई सुधांशु कौशिक, कांस्टेबल हसलवीर, राजेश बिष्ट, अमित गौड़ शामिल रहे।