विडियो :-भाजपा सरकार के वादों और दावों को पहचान गयी जनता, चुनाव में देगी जवाब-काजी निजामुद्दीन

Haridwar News Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 23 सितंबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। बैठक में मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने काजी निजामुद्दीन का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उपनगरी ज्वालापुर में पूर्व राज्यमंत्री हाजी मकबूल कुरैशी के आवास पर बैठक के दौरान काजी निजामुद्दीन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार के झूठे वादों और दावों को जनता अच्छी तरह पहचान की गयी है।

मोदी सरकार की गलत नीतियों से महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। तमाम जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के साथ बेरोजगारी भी चरम पर है। चुनाव में युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा करने में मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उत्तराखण्ड में बेरोजगारी की दर पूरे देश में सर्वाधिक है। राज्य के युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आर्थिक नीतियों की राजनीति करती है। उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार जनसमस्याओं को दूर करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को इलाज, दवाओं, ऑक्सीजन की भारी कमी झेलनी पड़ी चिकित्सों व चिकित्सा सुविधाओं में कमी के चलते कई लोगों की जान चली गयी। जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है। परिवर्तन यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन से साफ हो गया है। जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, महंगाई, पलायन को रोकने में विफल रही हैउन्होंने कहा कि मजदूर किसान, महंगाई के कारण त्रस्त आ चुके हैं। निश्चित तौर पर भाजपा के खिलाफ माहौल बना हुआ है। प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाने का काम करेगी।

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा ने सिद्ध कर दिया है। कांग्रेस के प्रति लोगों का समर्थन बढ़ रहा है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा व पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही विकास कर सकती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याओं का समाधान होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा।

स्वागत करने वालों में राजेश शिवपुरी, रिजवान अहमद, अरविन्द चंचल, असद महमूद, अफजाल, शहाबुद्दीन अंसारी, विशाल राठौर, इमदाद, तस्लीम, हाजी युनुस, पार्षद इसरार अहमद, मुस्तफा ख्वाजा, पप्पू सलमानी, आमिर, तेलूराम प्रधान, मोबिन कुरैशी, रिजवान कुरैशी, बलराम राठौर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *