भारी बारिश की चेतावनी, कल रहेंगे स्कूल बंद

Haridwar News
Spread the love

उत्तराखंड मौसम विभाग के द्वारा अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट घोषित किया गया है,

हरिद्वार के जिला अधिकारी कर्मेंद्र सिंह के द्वारा हरिद्वार जनपद में बारिश का रेड अलर्ट देखते हुए कल 13 सितंबर कों हरिद्वार जिले में सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार में शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक सभी शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।