पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 नवम्बर। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड 13 के ग्रीन एन्क्लेव, शिवालिक गंगा विहार, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, ज्ञान लोक कलोनी, शिखर एन्क्लेव व श्री राम कालोनी में सड़क, पुलिया व नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत कर आभार प्रकट किया

लोकार्पण के अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं। उन्हें शीघ्र पूरा किया जा रहा है और जो कार्य रह गए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाएगा उन्होंने कहा कि सड़कों व नालीयों का निर्माण कार्य होने से बरसात में जलभराव से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुविधा होगी। राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में पालिका क्षेत्र में प्रत्येक कॉलोनी विकास कार्य कराए जा रहें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

शीघ्र ही नवोदय नगर में कई विकास कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश मिश्रा, दीपक नौटियाल, मंडल कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, अशोक शर्मा, अवधेश राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रोतेला, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, वेदान्त चैहान, मनोज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *