विडियो:-विधायक की उदासीनता से नहीं मिल रहा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-शिवा चौहान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार ग्रामीण को बनाएंगे आदर्श विधानसभा क्षेत्र
हरिद्वार, 22 जून। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से दावेदारी कर रहे भाजपा नेता शिवा चौहान ने अजीतपुर में युवाओं के साथ बैठक कर जनसमस्याओं पर चर्चा की। शिवा चौहान ने युवाओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा एसआईआर प्रक्रिया में ग्रामीणों का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

लेकिन क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता के चलते विधानसभा क्षेत्र के जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। शिवा चौहान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के अभाव के चलते ग्रामीणों और छात्रों को शहर का रूख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने वाली है। क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए विधायक ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं।

शिवा चौहान ने कहा कि घर-घर संपर्क कर लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशनकार्ड आदि सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हाईकमान ने आगामी विधानसभा चुनाव में मौका दिया तो हरिद्वार ग्रामीण को प्रदेश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन देंगे। बैठक में वासु चौहान, विजेंद्र कुमार चौहान, लक्ष्य बख्शी, अंकुर सिंह, सुमित चौहान, अभिषेक चौहान, कुणाल चौहान सहित युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply