भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Haridwar News
Spread the love


तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान
हरिद्वार, 14 अगस्त। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

शिवा चौहान ने कहा कि तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है। भारत में रहने वाले सभी धर्मों के लोग चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख हों या ईसाई सभी एक हैं। सभी देश के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और देश की आन बान शान की रक्षा के लिए तत्पर हैं। उन्होेंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करें।

तिरंगा यात्रा में सुमित चौहान, अभिषेक चौहान, कुणाल चौहान, हार्दिक सैनी, राहुल मिश्रा, सनी कुमार, विशाल, उमेश, अमन सिंह, सहदेव, प्रदीप, परमदीप, दुर्गेश, रजत, ओमकुमार, जय कुमार, रवि, मयंक शर्मा, हरीश कुमार कश्यप, रामपाल कश्यप, प्रमान पाराशर, पीयूष, विन्नी, रोहित चौहान, सूरज धीमान, शुभम, लक्ष्य बख्शी, रचित, हर्ष चौहान और अभिनव मिश्रा समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।

Leave a Reply