चौधरी तेजपाल अंबावता के निधन पर वीर गुर्जर महासभा ने जताया शोक

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


चौधरी तेजपाल का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति-चौधरी लाखन गुर्जर
हरिद्वार, 26 अगस्त। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का आयोजन कर भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के छोटे भाई चौधरी तेजपाल अंबावता के आकस्मि निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मां गंगा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी लाखन गुर्जर के जगजीतपुर स्थित आवास पर आयोजित शोकसभा के दौरान चौधरी लाखन गुर्जर ने कहा कि चौधरी तेजपाल सिंह अंबावता समाज सेवी व मिलनसार व्यक्ति थे।

उनके आकस्मिक निधन से दिल्ली, हरियाणा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड मे गुर्जर समाज को भारी क्षति हुई है। जिससे पूरा करना संभवन नहीं है। पूरे समाज में शौक की लहर है। उन्होंने कहा कि मां गंगा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार तथा सगे संबंधियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। शौक प्रकट करने वालो मे उत्तराखंड प्रभारी नीरज चौधरी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनूप गुर्जर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर, योगेश गुर्जर, सुभाष नंबरदार, मनीष गुर्जर, अरुण छोक्क्र, कृष्ण चौहान, रविन्द्र गुर्जर, सन्नी चौधरी आदि मौजूद रहे।