गलत जानकारी प्रसारित करने पर होगी कार्रवाई

Social
Spread the love

हरिद्वार, 2 अप्रैल।  कोरोनावायरस एवं लाॅक डाउन के संदर्भ में किसी भी मीडिया माध्यम से फेक न्यूज या गलत जानकारी प्रसारित करने पर प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में सचिव दिलीप जावलकर द्वारा जारी आदेश में जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए इनकी प्रभावी मानिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। सोशल मीडिया में कोरोना वायरस के संबंध में गलत जानकारियां देने या फेक न्यूज प्रसारित करने  पर आईटी एक्ट व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कोरोना वायरस के संबंध में ऐसी गलत सूचनाएं प्रसारित नहीं की जानी चाहिए।  जिनसे आमजन में भय व्याप्त हो और लोकव्यवस्था बिगड़े। उधर भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सभी  सोशल मीडिया प्लेटफार्म को कोरोना वायरस पर फेक न्यूज और गलत सूचनाओं को हटाए जाने के लिए निर्देश्ाित किया गया है। इसी क्रम में प्रदेश में भी सोशल मीडिया पर इस तरह की गलत जानकारियां देने पर संबंधित जिला प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।