मिनी बैंक चोरी मामले के पांचवे आरोपी को नकदी सहित गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 दिसम्बर। बीती माह ग्राम पदार्था मिनी बैंक में हुई चोरी के पांचवे को पथरी पुलिस ने नकदी सहित गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पांचवे आरोपी भानु पुत्र टीटू निवासी रायसी थाना लक्सर को पुलिस टीम ने रानी माजरा पुलिया से पचास हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा थाना पुलिस ने ग्राम बुडाहेड़ी में आपस में झगड़ कर रहे उस्मान निवासी बुडाहेड़ी व मसवर निवासी मुकरपुर लकसर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, एसआई देवेंद्र सिंत तोमर, कांस्टेबल दौलत, दीपक, सन्नी, पंकज कंडवाल, राकेश नेगी शामिल रहे।