मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आए व्यक्ति की हुई स्कूटी चोरी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 13 अगस्त। दुकान पर दवा लेने आए व्यक्ति की स्कूटी चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज मिश्रा पीड़ित मनोज कुमार मिश्रा रानीपुर मोड़ पर एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आए थे। स्कूटी खड़ी कर मनोज मिश्रा दुकान में चले गए। वापस लौटे तो स्कूटी गायब थी। पीडित मनोज कुमार मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार के भाई हैं।

मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि वह रानीपुर मोड़ स्थित ठाकुर मेडिकल स्टोर के पास स्कूटी खड़ी कर और दवाई लेने के लिए अंदर गए। महज दो मिनट बाद जब वह वापस लौटे तो स्कूटी मौके से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी स्कूटी का कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी और ई-एफआईआर दर्ज करायी।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि चंद्राचार्य चौक पर लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। यदि सरकारी कैमरे चालू होते तो संभव है कि स्कूटी चोरी करने वाले आरोपियों की गतिविधियां कैमरे में कैद हो जातीं और पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता था।

Leave a Reply