कनिका नैयर प्रथम, नर्मदा शर्मा द्वितीय एवं तुषार वाधवा तृतीय स्थान पर

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार 28 अगस्त। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेंजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी, हरिद्वार का एमबीए द्वितीय वर्ष का रिजल्ट वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित कर दिया गया है, जिसमें 60 प्रतिशत छात्रों की प्रथम श्रेणी प्राप्त की एवं संस्थान की छात्रा कनिका नैयर प्रथम, नर्मदा शर्मा द्वितीय एवं तुषार वाधवा तृतीय स्थान पर आये।

संस्थान की निदेशक डॉ जयलक्ष्मी ने उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। डॉ जयलक्ष्मी ने बताया कि वर्तमान में संस्थान में एमबीए, बीबीए, बीसीए तथा पोलिटैनिक के एडमिशन चल रहें है। संस्थान के द्वारा छात्र-छात्राओं को उनकी योग्यता के आधार पर स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है
प्रो एससी धमीजा, महानिदेशक ने बताया कि संस्थान का नवीन सत्र का प्रारम्भ 3 सितम्बर 2023 को हवन के साथ होगा ।